Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती की मौत के बाद हर्रावाला में शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
  • देहरादून

युवती की मौत के बाद हर्रावाला में शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
default featured image

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हर्रावाला में एक युवती की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों की मारपीट के कारण युवती की तबीयत खराब थी। दिसंबर महीने में उसके परिजनों और उसके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी पुलिस में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था, ऐसा ही एक मामला अप्रैल में भी इस परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराया गया था, लेकिन उक्त युवती उस समय से बीमार चल रही थी। बीमारी की हालत में 25 अगस्त को उक्त युवती को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पहले हर्रावाला पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। उसके बाद नकरौंदा जाने वाले मार्ग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ अरविंद शर्मा, डोईवाला कोतवाल राजेश शाह और नेहरू कॉलोनी कोतवाल मुकेश त्यागी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पुलिस ने उठाकर एंबुलेंस में रखवाया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। शव हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैवानियत की हदें पार: धारदार हथियार से काट नवजात का शव फेंका
Next: 36वें नेशनल खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.