Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 36वें नेशनल खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सूची हुई जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

36वें नेशनल खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

देहरादून। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजरात में होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी राज्यों के एथलीटों की अंतिम सूची जारी की है। उत्तराखंड के बीस खिलाड़ियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को मौजूदा रैंकिंग के चलते राष्ट्रीय खेलों में जगह मिली है। गुजरात में आगामी 28 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक राष्ट्रीय खेल होने हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि उत्तराखंड से कुल 13 पुरूष व सात महिला खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। ये राज्य के लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन को पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों का कोटा मिलने की भी उम्मीद है। इसके लिए फेडरेशन से प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, आंध्रा प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात जैसे राज्यों से अधिक संख्या में उत्तराखंड के एथलीट राष्ट्रीय खेलों में जाएंगे। हरियाणा के सबसे अधिक 74 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के पिछले ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए पदक की उम्मीद है। एथलेटिक्स इवेंट में कुल 23 राज्यों के कुल 502 एथलीट जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

ये खिलाड़ी जाएंगे गुजरात-

पुरुष- स्पर्धा
1.अन्नु कुमार 800 मीटर
2.एलएस पटेल 1500 मीटर
3.राकेश मंडल 5000 मीटर
4.मानसिंह 5000 व 10000 मीटर
5.मोहन सैनी 10000 मीटर
6.अनिकेत काला शॉट पुट
7.परमजीत 20 किमी रेस वॉक
8.सूरज पंवार 20 किमी रेस वॉक
9.अंशुल 20 किमी रेस वॉक
10.चंदन 35 किमी रेस वॉक
11.संदीप एस 35 किमी रेस वॉक

महिला-स्पर्धा
1.प्रीति मेहता 800 मीटर
2.अंकिता 1500 मीटर व 5000 मीटर
3.रेखा हेमर थ्रो
4.पायल 20 किमी व 35 किमी रेस वॉक
5.रेशमा पटेल 20 किमी रेस वॉक
6.मानसी 20 किमी रेस वॉक

प्रतीक्षा सूची

1.राजेश कुमार 10000 मीटर
2.राजीव नम्बूरी 10000 मीटर
3.सोनिया 10000 मीटर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती की मौत के बाद हर्रावाला में शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
Next: पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.