Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फीस जमा नहीं कराने पर छात्रों का स्टाइपेंड रोका
  • देहरादून

फीस जमा नहीं कराने पर छात्रों का स्टाइपेंड रोका

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुर्वेद विवि के गुरुकुल परिसर हरिद्वार में छात्रों के स्टाइपेंड जारी करने पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक वह फीस जमा नहीं करेंगे। 31 अगस्त तक उन्हें फीस जमा करने को कहा गया है, इसके लिए गुरुकुल परिसर निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है। वहीं मुख्य परिसर हर्रावाला में भी एक आदेश ऐसा ही किया गया है। इससे सैकड़ों छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि छह हजार रुपये फीस बढ़ा दी है, जो मनमानी है। इसकी शिकायत अफसरों से की है, इसे वापस न लेने पर आंदोलन किया जाएगा। गुरुकुल परिसर निदेशक ने स्टेट कोटे वाले छात्रों को 269000 और ऑल इंडिया कोटे वालों को 593000 रुपये में से बकाया जमा कराने के लिए कहा गया है। वहीं छात्रों का कहना है कि उन्होंने विवि में तय शुल्क 263000 रुपये जमा करा दिया था। उसके बाद उन्हें इंटर्नशिप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी हो गया था। लेकिन अब इस तरह फीस बढ़ाना और स्टाइपेंड रोका जाना गलत है।
मुख्य परिसर निदेशक की ओर से भी बैच 2016 के इंटर्न छात्रों एवं बैच 17, 18, 19, 20, 21 बैच के छात्रों को अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक बकाया शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया है। इसमें भी छह हजार रुपये ज्यादा शुल्क बढ़ा दिया गया है। उधर, ऋषिकुल परिसर में भी आदेश एवं छात्रों के गुस्से के बाद संशोधन की बात सामने आई हैं।

छह माह का 7500, छह का 17500 मिलेगा
आयुर्वेद विवि के तीनों परिसरों के पास आउट छात्रों को छह महीने परिसर एवं छह महीने एलोपैथिक अस्पताल में इंटर्नशिप करनी होती है। उन्हें छह माह का स्टाइपेंड 7500 रुपये और छह माह का 17500 रुपये प्रति माह के हिसाब से मिलेगा। शासनादेश देरी से हाने की वजह से ऐसा हुआ है।

मुझसे छात्र मिले थे। परिसरों में किए गए आदेशों का अध्ययन किया जा रहा है। यदि कोई संशय होगा तो उन्हें संशोधित करा दिया जाएगा। स्टाइपेंड किसी का नहीं रोका जाएगा। अपने स्तर पर शुल्क कोई नहीं बढ़ा सकता है, उसके लिए पूरी समिति बनी है।
– डा। राजेश अदाना, कुलसचिव आयुर्वेद विवि

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेक्सस स्कूल में गोलीबारी के मामले में पुलिस प्रमुख बर्खास्त
Next: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर भी उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.