Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, चिल्लाने लगे यात्री और फिर…
  • अंतरराष्ट्रीय

उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, चिल्लाने लगे यात्री और फिर…

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में एक विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन में आग लग गई, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विवा एयरबस फ्लाइट ने ग्वाडलजारा हवाई हड्डे से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
रिपोर्ट के मुताबिक 3 घंटे की उड़ान में अभी 10 मिनट ही हुए होंगे कि यात्रियों ने जेट के दाहिने इंजन से चिंगारी और आग की लपटें निकलते देखा। कुछ यात्रियों ने विस्फोट की आवाज सुनने की भी शिकायत की। इससे यात्रियों के बीच काफी दहशत फैल गई। यात्री बहुत घबरा गए थे और कई लोग तो रोने और चिल्लाने भी लगे। यात्री अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे।
क्रू को जब तक विमान में आग लगने की जानकारी मिलती, तब तक वह 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। इस तरह टेकऑफ करने के 45 मिनट बाद प्लेन ग्वाडलजारा हवाई अड्डे पर वापस आ गया। यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ।
इसके बाद सभी यात्रियों को रात भर ठहरने लिए एक होटल में भेज दिया गया। अगली सुबह उन लोगों ने दोबारा उड़ान भरी। यात्री इस बात को लेकर शुक्रमंद थे कि बड़ा हादसा होने से टल गया और अब वो सभी अपने परिजनों के पास वापस जा पाएंगे। वहीं, विवा एयरबस का कहना है कि ‘फ्रिक्शन ऑफ मेट्ल्स’ की वजह से इंजन में स्पार्क हुआ। हालांकि यह दिक्कत क्यों आई, इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाक में आपातकाल की घोषणा, भारी बारिश-बाढ़ से हालात हुए खराब
Next: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों में गिरावट : डब्ल्यूएचओ

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.