Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए महिला ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
  • हरिद्वार

रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए महिला ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। यूपी की रहने वाली महिला ने पति से चल रहे विवाद को निपटाने के बहाने हरिद्वार बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में रेप करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। शुक्रवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला ने बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। इसी वर्ष जनवरी में विवाद को निपटाने के बहाने उसके पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे हरिद्वार बुलाया। पति के दोस्त उसे एक होटल में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए दोनों ने उसे ले जाकर पुरकाजी के पास छोड़ दिया। पीडिता ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मुकद्मा दर्ज नही किया। बाद में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकद्मा तो दर्ज कर लिया। लेकिन किसी भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया। महिला ने उच्चाधिकारियों से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। न्याय की गुहार लगाते हुए महिला ने रोते हुए बताया कि वह लगातार पुलिस के चक्कर काट कर रही हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद निशंक ने किया एशिया ऑर्गेनिक व वाइब्रेंट उत्तराखंड प्रदर्शनी का उदघाटन
Next: पूर्व पार्षद पर लगाया रास्ता बंद करने और नगर निगम की भूमि पर अवैध पार्किंग बनाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.