Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रंजिश के चलते पीटकर के हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे
  • हरिद्वार

रंजिश के चलते पीटकर के हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी अभिषेक की हत्या के मामले में पथरी पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रंजिश के चलते पीट-पीटकर अभिषेक की हत्या करने के बाद उसका शव गंगा में बहा दिया था। पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी जगचरण सिंह ने तहरीर देकर गांव के ही शुभम पुत्र ओम दत्त, कृष्ण पुत्र करण सिंह, रोहित पुत्र नेपाल पर उसके भाई अभिषेक का अहपरण कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो कृष्ण पुत्र करण सिंह ने बताया कि अभिषेक के उसके द्वारा शराब बेचने की सूचना पुलिस को दिए जाने के चलते उसका काफी समय से अभिषेक से विवाद चल रहा था। रोहित ने बताया कि अभिषेक ने कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई की थी चाकू दिखाया और उन्हें डराता धमकाता था। जिस कारण तीनों ने मिलकर अभिषेक को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के तहत शुभम व रोहित अभिषेक को शराब पिलाने के बहाने बिशनपुर कुंडी गंगा किनारे पहुंचे। कृष्ण ने उन्हें शराब की बोतल दी। चारों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर उसकी हत्या करने के बाद शव को गंगा में बहा दिया। थानाध्यक्ष ने बतया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास व नमकीन के पैकेट बरामद किए गए। गंगा का बहाव तेज होने के कारण शव बरामद नहीं हुआ। एसडीआरएफ को मौके पर बुलवाकर शव की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसओ रविन्द्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडे, एसआई रूकम नेगी, एसआई सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल सतेंद्र, संदीप व सुखविन्द्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार
Next: 6.19 ग्राम स्मैक सहित आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.