Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लगभग आधे यूरोप में सूखे का खतरा : रिपोर्ट
  • अंतरराष्ट्रीय

लगभग आधे यूरोप में सूखे का खतरा : रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

ब्रसेल्स। यूरोप के लगभग आधे हिस्से में सूखे का खतरा है। यह जानकारी यूरोपियन कमीशन की साइंस एंड नॉलेज सर्विस (जेआरसी) की एक रिपोर्ट से सामने आई है। प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि, 10 अगस्त तक यूरोप का 47 प्रतिशत क्षेत्र में सूखे का खतरा मंडरा रहा है। सर्वेक्षण किए गए 17 प्रतिशत क्षेत्र इसके लिए अलर्ट पर है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि, यूरोप में मई से ही इस बार कम बारिश हुई है और कई जगह हीटवेव भी है। इससे नदियों में पानी की कमी हो गई है। कम पानी की वजह से जलविद्युत उत्पादन और अन्य बिजली संयंत्रों को ठंडा करने की प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि, सूखे की वजह से गर्मियों की फसल की पैदावार में काफी कमी आई है। मकई, सोयाबीन और सूरजमुखी की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

जेआरसी रिपोर्ट में कहा गया है, जर्मनी, फ्रांस और यूके सहित एक दर्जन से अधिक देशों में सूखे का खतरा बढ़ रहा है। मिट्टी में नमी की कमी और वनस्पति पर इसका असर देखा जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है, पहले से ही सूखे से प्रभावित शेष यूरोप में गंभीर रूप से शुष्क स्थिति बनी हुई है। जिन क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं, वे पहले से ही वसंत 2022 में सूखे से प्रभावित थे, उदाहरण के लिए उत्तरी इटली, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस और हंगरी और रोमानिया के कुछ क्षेत्र।
शोधकर्ता भविष्यवाणी कर रहे हैं कि, पश्चिमी यूरो-भूमध्य क्षेत्र में नवंबर तक सामान्य से अधिक गर्मी और शुष्क स्थिति होने की संभावना है।
विशेषज्ञों ने कहा, हाल में हुई बारिश (मध्य अगस्त) ने यूरोप के कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति को कम कर दिया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में, आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान हुआ जिससे वर्षा के लाभकारी प्रभाव सीमित हो सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन 15 फैसलों पर लगी मुहर
Next: त्रिपुरा में बीएसएफ का बड़ा ऑपरेशन, 80 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.