Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गृहनगर पहुंची अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का स्वागत किया
  • हरिद्वार

गृहनगर पहुंची अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का स्वागत किया

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बर्मिंघम में आयोजित राष्टमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य पद्मश्री सम्मान से विभूषित वंदना कटारिया के अपने गृहनगर हरिद्वार पहुंचने पर कवि, खेल पत्रकार तथा चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने वंदना कटारिया के दीपगंगा रोशनाबाद स्थित निवास पर मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस दौरान वंदना को मासिक पत्रिका चेतना पथ की प्रतियों के साथ-साथ अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक आजादी के परवाने (75 स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की वीरगाथा) भी भेंट की। मुलाकात के दौरान विद्या विहार एकेडमी के प्रबन्धक विजयेन्द्र पालीवाल भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान वंदना ने भी अरुण पाठक को पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकन करने पर, उनका धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें यह पुरस्कार मिलने से उत्तराखंड में हाकी को एक नया आयाम मिलेगा। वंदना ने बताया कि अब उनका अगला मुख्य लक्ष्य एशियाई खेल हैं। जो अगले वर्ष चीन के हांग झोऊ शहर में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेंगे। पहले यह खेल इसी वर्ष सितम्बर में आयोजित किये जाने थे। जिन्हें कोरोना महामारी के कारण तैयारी पूर्ण न हो पाने के कारण एक वर्ष के लिये स्थगित कर दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से दो दिन के लिये अपने गृहनगर हरिद्वार आईं थीं। इस मुलाकात के बाद वंदना हरिद्वार से मुम्बई रवाना हो गयीं हैं। जहां से कुछ दिनों के बाद वह बंगलुरू जायेंगी तथा लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय तक चलने वाले एशियाई खेलों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई रेड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Next: 20 ग्राम स्मैक संग महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.