Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी, गिरफ्तारी को हरियाणा रवाना हुई दून पुलिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी, गिरफ्तारी को हरियाणा रवाना हुई दून पुलिस

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून की सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पार्टी करने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहले से लोगों की आलोचना झेल रहे बॉबी के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बॉबी कटारिया के खिलाफ पुलिस को धमकाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है। घटना के वक्त बॉबी कटारिया के साथ उसका दोस्त भी था। इस मामले में कैंट थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस भेजा था, लेकिन तीन बार नोटिस भेजे जाने पर भी कटारिया पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। ना ही नोटिस का कोई जवाब ही आया। बॉबी कटारिया के खिलाफ रास्ता रोकने, सार्वजनिक उपद्रव, नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाने, इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करने, जो समाज के लिए गलत हो समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। यहां वह अपने मित्र गौरव खंडेलवाल के साथ ठहरा था। 25 जुलाई को उसने किमाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक रोककर वहां न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में बाइक भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक रोका गया था। कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है। कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: किराना की दुकान से चोरी का आरोपी सामान सहित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.