Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • महिला ने लगाई धौली नदी में छलांग, लापता
  • चमोली

महिला ने लगाई धौली नदी में छलांग, लापता

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ के तपोवन जोंज निवासी 34 वर्षीय नंदी देवी पत्नी यशपाल ने लाता गांव के नीचे की और बहने वाली धौली नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस ,एसडीआरएफ एवं ग्रामीणों द्वारा महिला की खोजबीन की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस कोतवाल विजय भारती ने बताया कि सुबह सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली की लाता में एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। बताया कि सूचना मिलने पर रेस्क्यू दल घटना स्थल में पहुंचा लेकिन नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण महिला का पता नहीं चल पाया है। बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जोंज तपोवन की रहने वाली थी व अपने मायके लाता गांव में आई हुई थी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं होने के कारण वह अपने मायके में आई हुई थी। बताया कि परिजनों के अनुसार महिला अक्सर घर से भागने की कोशिश करती थी व सुबह लगभग साढ़े आठ बजे महिला के भाई अवतार सिंह द्वारा उसे रोकने का काफी प्रयास किया गया परंतु महिला तेजी से नदी की ओर गई व इससे पहले कोई कुछ कर पाता उसने नदी में कूद लगा दी। कोतवाल ने बताया कि एसडीआरएफ और थाने की पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
Next: वोटर कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने को लगेंगे शिविर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.