Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास
  • पौड़ी

श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि गुरुवार को श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन का पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। 4 करोड़ 92 लाख 33 हजार की लागत से निर्मित होने वाले इस तिमंजिले भवन का निर्माण कार्य 18 माह में पूर्ण किया जाएगा। भवन निर्माण होने पर निदेशालय को अपना स्थायी भवन मिल जाएगा।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम पौड़ी निर्धारित समय पर भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने व निर्माणाधीन भवन में शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। कहा कि श्रीनगर स्थिति प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने समस्त पॉलिटेक्निकों में संपूर्ण सुविधाएं विकसित किए जाने व प्रदेश में एकीकृत तकनीकी कॉलेज खोला जाएगा। मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का दूसरे नंबर श्रीनगर पॉलिटेक्निक है। जहां पठन-पाठन के क्षेत्र में विभिन्न तरह की सुविधा छात्र-छात्राओं को दी गई है। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से पॉलिटेक्निक में रिक्त पदों पर भर्ती व राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में विभिन्न तकनीकी कोर्स खोले जाने की बात कही। उन्होंने आम जनमानस से वेक्सीनेशन की तीसरी डोज लगाने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, निदेशक तकनीकी शिक्षा हरि सिंह, उपनिदेशक/प्रधानाचार्य एसके वर्मा, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, डीएफओ मुकेश कुमार, ईई पेयजल निगम नवनीत कटारिया, एई अरविंद सुंडली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर परियोजना से हटाए कर्मियों ने जताया आक्रोश
Next: डीएम ने किया बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.