Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर डीएवी में छात्रों का हंगामा
  • देहरादून

प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर डीएवी में छात्रों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

देहरादून। बिना मार्कशीट के बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर भड़के छात्रों ने बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। उन्होनें एकडमिशन कमेटी के सदस्यों को उठाकर प्रवेश प्रक्रिया रोक दी। इसका आरोप था कि मंगलवार को वाइस प्रिंसिपल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडमिशन प्रक्रिया 24 से शुरू करने पर सहमति बनी थी। फिर 17 से एडमिशन क्यों शुरू कर दिए गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में छात्रों को खदेड़ा तो वे वहीं धरने पर बैठ गए।

डीएवी के छात्र नेता हनी सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार से कालेज में पहले सेमेस्टर के लिए प्रवेश शुरू होने थे। लेकिन ज्यादातर छात्रों की अभी मार्कशीट ना होने की वजह से उन्हें प्रवेश में दिक्कत आ रही थी। जिस कारण उन्होने प्रवेश प्रक्रिया कुछ दिन बाद शुरू करने की मांग की थी। इस मामले में प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने के चलते वाइस प्रिंसिपल और एडमिशन कमेटी के सभी मेंबर के साथ बैठक के बाद मंगलवार को ही तय हुआ कि प्रवेश 24 से किए जाएंगे। आरेाप है कि इसके बाद भी बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिस पर छात्र भड़के और पहले प्रिंसिपल कक्ष में हंगामा किया। इसके बाद एडमिशन कमेटी के सदस्यों को वहां से हटाकर प्रवेश प्रक्रिया बंद करवाई। इसके बाद भी कालेज में हंगामा चलता रहा। बाद में प्रिंसिपल ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ा। जिससे गुस्साए छात्र कालेज में ही धरने पर बैठ गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
Next: बेटे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.