Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • कनाडा बैठे इस गैंगस्टर ने पंजाब पुलिस को दी धमकी
  • पंजाब

कनाडा बैठे इस गैंगस्टर ने पंजाब पुलिस को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new


चंडीगढ़।  कनाडा के खतरनाक गैंगस्टर अर्श डल्ला ने पंजाब पुलिस को धमकी दी है। दरअसल, दिल्ली और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान गैंगस्टर डल्ला के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें जबरन आतंकी बनाया जा रहा है। उसने आज तक कोई विस्फोट नहीं किया है। अगर उसे मजबूर किया गया तो वह उसी अंदाज में जवाब देगा। डल्ला की पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस की साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था।इनमें दीपक और सनी के तार अरश दल्ला के साथ जुड़े हैं। डी.जी.पी. गौरव यादव ने इसको पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. का समर्थन वाला टेरर मॉड्यूल बताया था, जो स्वतंत्रता दिवस पर धमाका करने की तैयारी कर रहा था। इनके पास से पिस्टल और कारतूस के अलावा तीन हैंड ग्रेनेड और आई.डी.डी. बरामद हुआ था।

गैंगस्टर अर्श डल्ला ने क्या लिखा?
गैंगस्टर अर्श डल्ला ने लिखा, ”मेरे भाई दीपक मोगा और सनी इसापुरा और मेरे अन्य दो भाइयों को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया, उनके पास दो 9 एम.एम. पिस्तौल और लगभग 100 कारतूस थे लेकिन कोई बम या ग्रेनेड नहीं था। पुलिस अपने नंबर और तारों के लिए एक बार भी नहीं सोचती कि बेकसूर पर पर्चा करने लगी है। जिन्होंने यह पर्चा पाया, यदि वह सच्चे हैं तो सारी टीम अपने बच्चों को लेकर पत्रकारों सामने गुरु के घर जाकर शपथ उठाए। यह बिना किसी वजह मुझे और मेरे वीरों को आतंकवादी बना रहे हैं। मैंने आज तक कोई विस्फोट नहीं किया है। मेरे साथ तीसरी बार ऐसा हुआ, पहले फाजिल्का, फिर गुरदासपुर की तरफ, अब मोहाली, इन तीनों जगहों पर बमबारी हुई, मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं था। अगर यह नहीं रुक सकते तो सीधा कोई अधिकारी मुझे  कॉल करें और मुझे कहे कि वह अवैध गतिविधियां करना बंद नहीं करेंगे। तो फिर मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा क्योंकि यह मजबूर कर रहे हैं बिना किसी बात के पर्चे पा-पा कर।

सिद्धू मूसेवाला का भी किया जिक्र
गैंगस्टर अर्श डल्ला ने लिखा कि उन्होंने सिर्फ दो लोगों को इसलिए रखा है क्योंकि वे उनके सरकारी नौकर लगते हैं। ये लोग जवानों को खुद ही काम करवा कर खुद ही पकड़ा देते हैं और मार देते हैं। उनकी अंतरात्मा जागती है तो उन्हें मरना मंजूर है उनसे यह काम नहीं होना कि आदमी देते रहें। जब इनके मरे थे तब तो इन्होंने उनके भाइयों को प्रताड़ित किया था, कोलकाता जाकर झूठा मुकाबला करवाया। जितने बेकसूर आदमी जिनका कोई कसूर नहीं था, सिद्धू की हत्या करवाई। उन्हें ये मीडिया में मंत्रियों की तरह मशहूर कर रहे हैं। जब इनका मन करता है तो तब यह परिंदे को पर भी नहीं मारने देते।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Next: पेपर लीक मामले में आरोपी एलटी शिक्षक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.