Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति की मारपीट से पत्नी का गर्भपात, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पति की मारपीट से पत्नी का गर्भपात, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

रुड़की। क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट के कारण गर्भपात होने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी कुर्बान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री आयशा की शादी 2016 में फरमान निवासी बुड्ढाहेड़ी थाना पथरी के साथ हुई थी। उसके दामाद फरमान उसकी पुत्री के सामने ही मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन करके किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो फरमान व उसकी मां अख्तरी, पिता नौशाद, भाई सुलेमान, रिजवान और उसकी भाभी मेहराना ने उसे गालियां देते हुए बेल्ट, लोहे के पाइप व डंडों से मारपीट की। उसके हाथ पैर पकड़कर उसके गले में बिजली का तार डालकर उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास भी किया। सूचना पर वह भी पहुंचे। ससुराल वालों ने उन्हीं के सामने गाली गलौज करते हुए उसकी पुत्री को घर से बाहर निकाल दिया। वह अपनी पुत्री को लेकर अपने घर आ गया। रिश्तेदारों और गांव के मौजिज लोगों के कहने और पति के माफी मांगने पर उसे फिर से ससुराल उसके पति के साथ भेज दिया था। 31 जुलाई को उन्हें किसी ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री के साथ उसके पति और ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह फिर से अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर पहुंच गए। जिस पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। उसके बाद उन्होंने पथरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद आयशा को घायल अवस्था में इनके कब्जे से छुड़ाकर उन्हें सौंपा और उसे अस्पताल ले गए। आयशा तीन माह की गर्भवती थी। आरोप है कि उसके पेट में लातें मारने के कारण काफी चोटें आई। जिससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आयशा के पति फरमान, सास अख्तरी, ससुर नौशाद,जेठ सुलेमान व उसकी जेठानी मेहराना, देवर रिजवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव में एकजुट होकर काम करें: भट्ट
Next: कलियर आई किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.