Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी शहीद
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी शहीद

RNS INDIA NEWS 15/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक साजिशें बढ़ गई हैं। दो दिन पहले ही आतंकियों के साथ एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हो गए थे। अब कुलगाम में शनिवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस घटना में पुलिस के एक जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम के कैमोह में शनिवार रात ग्रेनेड हमले की घटना घटी। इस आतंकी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

आतंकियों द्वारा यह ग्रेनेड हमला ऐसे वक्त हुआ है जब सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और पिछले कुछ दिनों में कई एनकाउंटर किए हैं। 13 अगस्त को श्रीनगर में एक अन्य ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के एक जवान घायल हो गए थे। सीआरपीएफ के जवान उस वक्त घायल हो गए जब ईदगाह के पास आतंकियों ने उनपर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि यह ग्रेनेड उतना शक्तिशाली नहीं था जिससे जवान मामूली रूप से ही घायल हुए। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोषियों को पकडऩे के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है।

पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर पर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया जिसमें चार जवान शहीद हो गए थे। बाद में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी में दोनों आतंकी को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों पर यह हमला आतंकियों द्वारा नागरिकों को लक्षित निशाना बनाए जाने की कई घटनाओं के बाद किया जा रहा है। इस सप्ताह से पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक 19 वर्षीय लडक़े मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सरहद : इंटेलीजेंस टीम ने पकड़े आईएसआई के 2 जासूस, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी
Next: दिल्ली : बांग्लादेशी नागरिक दर्जन भर पासपोर्ट के साथ पकड़े गए

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.