Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो चालकों को बंधक बनाकर नगदी लूटी
  • नैनीताल

दो चालकों को बंधक बनाकर नगदी लूटी

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। यूपी से हल्द्वानी पहुंचे दो चालकों को अज्ञात आरोपियों ने बंधक बनाकर नगदी लूट ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। बहेड़ी बरेली निवासी जीत सिंह का कहना है कि वह गुरुवार को वाहन संख्या यूके 06 सीबी 2950 से हल्द्वानी आया था। देर रात होने पर वह रामपुर रोड स्थित एक शोरूम के पास वाहन पार्क कर सो गया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीन अज्ञात गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसके हाथ बांधकर जेब में रखी करीब सात हजार की नगदी लूट ली। कुछ ही दूरी पर वाहन संख्या यूपी 32 केएन 5701 में मौ. इस्माइल उर्फ पप्पू और मौ. इशाक निवासी नवाबगंज भी सोए हुए थे। आरोपियों ने उनको भी बंधक बना मारपीट करते हुए दस हजार रुपये की नगदी लूट ली। साथ ही आरोपियों ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग बेरोजगारों ने मांगों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
Next: रोडवेज बसों में मारामारी, 11 अतिरिक्त बसें भेजीं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.