Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छावनी में तब्दील रहा रुड़की, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग
  • हरिद्वार

छावनी में तब्दील रहा रुड़की, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

रुड़की। 15 अगस्त ही पूर्व संध्या पर रुड़की छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर बम स्क्वायड और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे और वाहनों की चेकिंग की गई। बसों में भी यात्रियों के सामानों को खंगाला गया। लोगों से अपील की गई कि वह कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पंद्रह अगस्त पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। बम स्क्वायड ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड को खंगाला। तो वहीं जीआरपी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों को खंगाला। यात्रियों से भी उनके आने जाने की जगह के बारे में पूछा गया। उनके आईडी कार्ड चेक किए गए। वहीं शहर की दोनों कोतवाली पुलिस ने भी होटल, ढाबे और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान मलकपुर चुंगी, गोल चौक, आजाद नगर, रामपुर चुंगी, सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग की गई। शहर के अलग-अलग जगहों पर दिन भर चेकिंग अभियान जारी रहा। लोगों से भी अपील की गई कि वह कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस का सहयोग करें। सुबह से लेकर देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी जगह स्थिति सामान्य मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाली महासभा-कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.