Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रक्षाबंधन पर आयोजित अभिभावक संघ की बैठक निरस्त कराने की डीएम से की मांग
  • बागेश्वर

रक्षाबंधन पर आयोजित अभिभावक संघ की बैठक निरस्त कराने की डीएम से की मांग

RNS INDIA NEWS 09/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के प्रधानाचार्य के फरमान से अभिभावक आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपा है और 12 अगस्त को आयोजित अभिभावक संघ की बैठक को निरस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थिति विषम है। रक्षाबंधन के दिन अभिभावक त्योहार मनाएंगे या फिर बैठक में प्रतिभाग करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य कमल किशोर तिवारी ने इंटरनेट मीडिया के जरिए अभिभावकों को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें लिखा गया है कि 12 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश नहीं होगा। 13 अगस्त को होने वाली अभिभावक संघ की बैठक भी रक्षाबंधन के दिन होगी। अभिभावक बच्चों से मिलने नहीं आएंगे। जिस पर अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में बारिश हो रही है। कपकोट तहसील क्षेत्र के गांवों का सड़क संपर्क भी भंग है। ऐसे में अभिभावक घर पर पर्व मनाने के बाद भी अभिभावक संघ की बैठक में प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों को कम से कम दो-तीन घंटे के लिए अवकाश देने की भी मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि रक्षाबंधन पर अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई तो वह बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, कमला देवी, दीपक, गीता देवी, सुंदर सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। इधर, जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि वह इस प्रकरण पर विद्यालय प्रशासन से बात करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से गालीगलौच करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 239 नए केस, दो मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.