Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयुध निर्माणी देहरादून में धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्‍सव
  • देहरादून

आयुध निर्माणी देहरादून में धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्‍सव

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुध निर्माणी में महिला कल्‍याण समिति द्वारा आजादी के अमृत महोत्‍सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें रक्‍तदान शिविर, बच्‍चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और तीज म‍होत्‍सव प्रमुख हैं।
रक्‍तदान शिविर का आयोजन आयुध निर्माणी के अस्‍पताल में किया गया। इसमें आईएमए ब्‍लड बैंक के सहयोग से 62 यूनिट रक्‍त एकत्र किया गया। इसमें आयुध निर्माणी के कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके साथ ही बच्‍चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्‍न स्‍कूलों के 337 बच्‍चों ने भाग लिया। इनको पांच समूहों में विभाजित किया गया था। इनमें 25 बच्‍चों को 15 अगस्‍त को पुरस्‍कृत किया जाएगा। इसके अलावा तीज महोत्‍सव का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि सीक्‍यूएआई के नियंत्रक की धर्मपत्‍नी मनीषा शर्मा और गढ़वाली फिल्‍मों की प्रोड्यूसर व गायिका ममता रावत थी। उन्‍होने विधिवत रूप से कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है इसमें महिलाओं की भूमिका भी महत्‍वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से इस तरह से आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाना अपने आप कुछ अलग है। इसके माध्‍यम से हर वर्ग से जुड़ेगा और इस हमारे देश के इस महापर्व आजादी के अमृत महोत्‍सव को बल मिलेगा। इससे पूर्व दोनों की अतिथियों का महिला कल्‍याण समिति की कारपोरेट अध्‍यक्षा मीना कुमार, ने इनका पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। इस अवसर पर महिला कल्‍याण समिति कारपोरेट की उपाध्‍यक्षा गीता अग्निहोत्री, रितुपर्णा मुखर्जी, महिला कल्‍याण समिति आयुध निर्माणी शाखा की अध्‍यक्ष डा0 रूबी, उपाध्‍यक्ष वनिता सिन्‍हा, स्‍कूल कोआडिनेटर गुड्डी रजक समेत अन्‍य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सध्‍या सांगरा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवीधुरा के ऐतिहासिक बग्वाल मेले का हुआ शुभारंभ
Next: चम्पावत डीएम नरेंद्र भंडारी कोरोना संक्रमण की चपेट में

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.