Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के कारोबार पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

नशे के कारोबार पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। सीमांत गांव कुंजाग्रांट में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कुल्हाल चौकी में ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारी इमरान, राकेश कुमार, शमशाद ने कहा कि गांव में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप आ रही है। आरोप लगाया कि नशे के इस अवैध कारोबार में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं, जो गांव के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार में जेल में बंद गांव की एक महिला एक दिन पूर्व ही जमानत पर छूटकर आई और उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीणों पर हमला किया। कहा कि गांव में नशे के सौदागर युवाओं और मजदूरों को अपना निशाना बना रहे हैं। इनके खिलाफ शिकायत करने वालों पर वे हमला कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोग महिलाओं को भी नशे का आदी बना रहे हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र भी नशे के आदी होने लगे हैं, जिससे ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। नशे की गिरफ्त में आ चुके युवा गांव में अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव को नशा मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुंजीर, सुनील कुमा, राजन, मौ. मोबीन, प्रदीप, वीर सिंह, राजपाल, इकराम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुआवजा या मजाक: घर के कमाऊ सदस्य की मौत पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 हजार मुआवजा
Next: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.