Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस सत्र से एक दिन पहले राज्यमंत्री सहित कांग्रेस दल के उपनेता व एक विधायक कोरोना संक्रमित
  • देहरादून

विस सत्र से एक दिन पहले राज्यमंत्री सहित कांग्रेस दल के उपनेता व एक विधायक कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 22/09/2020
rns featured image new

देहरादून ,22 सितंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले राज्यमंत्री सहित कांग्रेस दल के उपनेता व एक विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए है। सरकार की ओर से मानसून सत्र के पहले सभी विधायकों की कोविड-19 जांच अनिवार्य तौर से कराई गई थी। कोरोना जांच में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कांग्रेस दल के उपनेता करन माहरा व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई कैबिनेट मंत्री व विधायकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। एक दिन का चलने वाला विधानसभा का मानसून सत्र 23 सितंबर को आयोजित होगा। विधानसभा का कोरम पूरा करने के लिए 10 विधायकों का होना जरूरी है जबकि, भाजपा के 15 विधायकों ने वर्चुअल उपस्थित होने को अपनी सहमति दे दी है। लेकिन, कोरोनाकाल में सबसे बड़ा संकट कांग्रेस पार्टी पर पड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित उपनेता करण माहरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में विस सत्र के दौरान भाजपा सरकार को घेरने को कांग्रेस की तैयारियों पर पानी फिर गया है।
0

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयोग ने किए प्रवेश पत्र जारी
Next: फरार आठ कैदियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, 4गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.