Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शिवसेना सांसद संजय राउत के घर से ईडी ने जब्त किए साढ़े 11 लाख रुपए
  • राष्ट्रीय

शिवसेना सांसद संजय राउत के घर से ईडी ने जब्त किए साढ़े 11 लाख रुपए

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को शिवसेना के एमपी संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। उन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपये मिले हैं। छापेमारी के दौरान ईडी ने बरामद सारे रुपये जब्त कर लिए हैं। ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है, लेकिन वे नहीं झुकेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय ने 60 वर्षीय संजय राउत से मुंबई में एक चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी और करीबी सहयोगियों से संबंधित लेनदेन के संबंध में पूछताछ की है। हालांकि, ईडी के छापे पर राउत ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है।
हिरासत में लिए जाने के बाद शिवसेना संजय राउत ने कहा कि मेरे खिलाफ नकली सबूत लगाए गए हैं। यह मेरे और शिवसेना के खिलाफ साजिश है। मैं झुकूंगा नहीं। इस बीच बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि अगर वह निर्दोष हैं तो वह प्रवर्तन निदेशालय से क्यों डरता है? बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता राउत के घर के बाहर जमा हो गए और उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यसभा सांसद से 1 जुलाई को 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार इनामी महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Next: उत्तराखण्ड त्रासदी में मृतकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.