Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस, एमएलए के पास से नकदी बरामद होने पर कांग्रेस का आरोप
  • राष्ट्रीय

झारखंड सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस, एमएलए के पास से नकदी बरामद होने पर कांग्रेस का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कांग्रेस ने भाजपा पर झारखंड में ऑपरेशन लोटस के जरिए सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पार्टी के तीन विधायकों के पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामदी के बाद यह साफ हो गया है। मालूम हो कि कांग्रेस पहले भी भाजपा पर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अपनी गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाती रही है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा, झारखंड में भाजपा का ऑपरेशन लोटस हावड़ा में एक्सपोज हो गया। दिल्ली में हम दो का गेम प्लान अब झारखंड के लिए है, जो कि उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी जोड़े को लाकर किया। मालूम हो कि जयराम ई-डी के जरिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से इशारा कर रहे थे।

नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी
झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों को शनिवार रात पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रोका। उनके वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जिस वाहन में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे, उसे पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रोका गया।
हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने कहा, हमें सटीक सूचना मिली थी कि काले रंग की एक कार में भारी मात्रा में पैसा ले जाया जा रहा है। हमने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक सवार थे। कार से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई जा रही है। विधायकों से भी धन के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की भाजपा की साजिश
कांग्रेस की झारखंड इकाई ने भी दावा किया कि भारी मात्रा में यह नकदी हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस राज्य में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सोरेन सरकार का हिस्सा है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने कहा, ऐसा लगता है कि यह भाजपा की साजिश है। हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर हम देखें कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में क्या हुआ तो यह साफ हो जाएगा कि भाजपा सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए धन का प्रयोग करती है। मैं पार्टी आलाकमान से इन तीन विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं, ताकि पार्टी के अन्य सदस्यों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

टीएमसी भी भाजपा पर हुई हमलावर
वहीं, कांग्रेस के बयान का समर्थन करते हुए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया कि विधायकों की खरीद-फरोख्त और झामुमो नीत झारखंड सरकार को संभावित रूप से सत्ता से बाहर करने की अफवाहों के बीच नकदी बरामद की गई है। टीएमसी ने ट्वीट किया, विधायकों की खरीद-फरोख्त और झारखंड सरकार को संभावित रूप से सत्ता से बाहर करने की अफवाहों के बीच झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को बंगाल में भारी मात्रा में नकदी लाते हुए पकड़ा गया है। इस धन का स्रोत क्या है? क्या कोई केंद्रीय एजेंसी इस पर स्वत: संज्ञान लेगी? या नियम चुनिंदा लोगों पर ही लागू होते हैं?

भाजपा ने इसे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जोड़ा
वहीं, विपक्षी दल भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से मिली। झारखंड भाजपा के महासचिव ने कहा कि जब से कांग्रेस झारखंड में सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी झारखंड में अफसरों के घरों से कैश बरामद हुआ था। साहू ने कहा कि यह लोग जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लडक़े ने यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई शराब; पीते ही उल्टी करने लगा दोस्त, अस्पताल में भर्ती
Next: दिल्ली मेट्रो अपनी कमियां सुधारने के लिए यात्रियों से लेगी फीडबैक, 1 अगस्त से शुरू होगा ग्राहक संतुष्टि सर्वे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.