Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फिंगर प्रिंट की बाध्यता ने बुजुर्गों की परेशानी बढ़ाई
  • पौड़ी

फिंगर प्रिंट की बाध्यता ने बुजुर्गों की परेशानी बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल।  सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन लेने के लिए फिंगर प्रिंट की बाध्यता ने गांवों में रह रहे बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है। परिवार के अन्य सदस्यों के रोजगार हेतु गांव से बाहर चले जाने के कारण अब अधिकांश परिवारों में बुजुर्ग की गांवों में हैं। पहले जब फिंगर प्रिंट की बाध्यता नहीं थी तो गांव के अन्य लोगों से बुजुर्ग अपने हिस्से की राशन मंगा देते थे, लेकिन अब राशन के लिए फिंगर प्रिंट लगाना जरूरी होने से वह राशन की दुकानों की दौड़ लगाने में असहाय हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बरसोली के वरिष्ठ नागरिक नत्थीराम उनियाल का कहना है कि उनके गांव में कई बुजुर्ग हैं जो राशन की दुकान तक जाने में असमर्थ हैं। लेकिन राशन के लिए फिंगर प्रिंट जरूरी होने से वह सरकार की सस्ते राशन की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कहा ऐसे बुजुर्ग लोगों के परिवार के अन्य सदस्य जिनके राशन कार्ड में नाम हैं वह रोजगार की तलाश में गावों में बाहर हैं, जिससे उनका प्रत्येक महीने राशन के लिए आना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की इस परेशानी को देखते हुए सरकार को इसके लिए रास्ता निकालना जरूरी है। इधर, खाद्य पूर्ति अधिकारी कीर्तिनगर मलेथा ललित मोहन कठैत का कहना है कि हाल ही में डीएसओ टिहरी से इस बावत वार्ता हुई थी। जिसमें बुजुर्गों की यह परेशानी उठी थी। उन्होंने कहा कि जो लोग घर में नहीं हैं उनका नाम राशन कार्ड से हटने पर बुजुर्गों को ऑफलाइन राशन उपलब्ध कराई जा सकती है। अन्य विकल्पों पर भी विचार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुम्बा बनाम एरोबिक्स: जानिए इनमें से किसका चयन करना है अधिक बेहतर
Next: मंगलौर में कांवड़ियों के चौदह दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, 24 घायल

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.