Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना को मात देने के बाद संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे शाह
  • राष्ट्रीय

कोरोना को मात देने के बाद संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे शाह

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
Amit shah

नईदिल्ली(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में सभा पटल पर पत्र रखेंगे और विदेशी अभिदाय (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2020 सहित दो अन्य विधेयक सदन में पेश करेंगे। निचले सदन की पुनरीक्षित कार्य सूची में इसका खुलासा किया गया। कोरोनोवायरस या कोविड-19 महामारी को मात देने के बाद संसद के मानसून सत्र के दौरान यह उनकी पहली उपस्थिति होगी। पिछले महीने वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
मंत्री के सदन की कार्यवाही में शामिल होने की उम्मीद है जब अपराह्न 3 बजे इसकी कार्यवाही शुरू होगी। वह अपने दो कनिष्ठ मंत्रियों— नित्यानंद राय और जी किशन रेड्डी के साथ उपस्थित होंगे। निचले सदन की कार्यसूची में इसका जिक्र किया गया है।
सदन की कामकाज की सूची के अनुसार, अमित शाह गृह मंत्रालय के लिए सभा पटल पर पत्र रखेंगे और फिर वह विदेशी अभिदाय (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2020 को प्रस्तावित करेंगे जो विदेशी अभिदाय (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन की मांग करता है।
शाह नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी बिल, 2020 को भी सदन में विचार और पारित कराने के लिए प्रस्तावित करेंगे। यह राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय के नाम से ज्ञात एक संस्था को अध्ययन और अनुसंधान के मामले में राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाने और संवर्धन करने के बारे में है।
गृह मंत्री राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 को भी प्रस्तावित करेंगे। यह राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के रूप में ज्ञात संस्था को राष्ट्रीय महत्व की संस्था के रूप में घोषित करने और उसके निगमन के बारे में है।
शाह के शनिवार को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की उम्मीद थी, हालांकि किसी कारणवश कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जींस पहनते समय आम लोगों की तरह आप मत करो ये पांच गलतियां
Next: अकाली दल ने बिल को बताया किसानों के खिलाफ, सिलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.