Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन वर्ष से फरार दस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
  • देहरादून

तीन वर्ष से फरार दस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना सेलाकुई पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ प्रेमनगर थाने में धोखाधड़ी के छह और गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का बेटा मामले में पहले ही जेल जा चुका है।
मैसर्स फाइन डेवलपर्स एवं रिटेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल समद और उसके बेटे रुहुल अमीन निवासी मकान नम्बर पांच रामजीवन नगर चिलकाना रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर यूपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज सहित छह अलग अलग मुकदमे और एक मुकदमा गैंगस्टर ऐक्ट में दर्ज है। आरोपी पिता पुत्र ने छह लोगों को जमीन बेचने के नाम पर करीब एक करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि ले ली थी, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रजिस्ट्री नहीं होने पर आरोपियों ने रुपये भी नहीं लौटाए। आरोपियों ने जो जमीन दिखाई थी वह भी फर्जी थी। जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर दिखाये गए। जबकि मौके पर कोई जमीन नहीं मिली। आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ एसआईटी जांच के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने अलग अलग छह मुकदमे दर्ज किये थे और पिता पुत्र पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों पिता पुत्र फरार हो गये थे। जिसमें छह माह पहले पुलिस ने आरोपी के बेटे रुहुल को जेल भेज दिया था। आरोपी अब्दुल कादिर तीन वर्ष से फरार चल रहा था। सेलाकुई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में जांच कर रही है। सेलाकुई पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर को सहारनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर ऐक्ट की जांच कर रहे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई मंसूर अली, कांस्टेबल फरमान अली, विजय, सर्वेश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लकड़ी तस्करों से खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण देंगे धरना
Next: प्रेमिका तो भगाई ही साथ ही भगाने को बाइक कर ली चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.