Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नन्दा राजजात हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग
  • चमोली

नन्दा राजजात हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

चमोली। लोक संस्कृति और सीमा प्रहरी गांवों की नीती घाटी में लाता नन्दा देवी की राजजात और देवरा यात्रा का आयोजन 6 से 30 सितम्बर तक होगा‌। लाता नन्दा देवी सेवा समिति नीती घाटी ने शासन प्रशासन से आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। गुरुवार को लाता नन्दा देवी सेवा समिति ने जिला अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ के सुदूर क्षेत्र नीती घाटी में प्रत्येक 12 वर्ष में लाता नन्दा राजजात दयोरा/यात्रा का आयोजन घाटी के लोगों द्वारा किया जाता है। जिसमे लाता मां भगवती की डोली को लाता गांव से सीमान्त के क्षेत्र के अंतिम गांव नीती तक हर गांव में एक/दो दिन प्रवास करके भ्रमण करती है। नन्दा राजजात देवरा यात्रा में 1500 से 2000 तक लोग घाटी मे यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे । इस वर्ष मां लाता नन्दा राजजात देवरा यात्रा 6 सितम्बर 2022 से प्रारम्भ होगी और 30 सितम्बर तक चलेगी। यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन प्रशासन की तरफ से कुछ आवश्यक सहयोग और व्यवस्था की जरूरत है। गांवों में लोक निर्माण विभाग द्वारा मोटर मार्ग व पैदल मार्ग का रख रखाव किया जाता है। उन गांवों में पैदल मार्ग बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हैं वो ठीक किया जाय। बिजली की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था हो विभाग को निर्देशित किया जाय। राजजात/यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक टीम की व्यवस्था की जाय जो हर समय यात्रा के साथ रहे। गांवों में पानी की उचित व्यवस्था हो जल संस्थान व पेयजल निगम को निर्देशित किया जाय। शांति व्यवस्था के पुलिस, राजस्व पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम राजजात/यात्रा में रहने की मांग के साथ साथ अन्य विभागों से आवश्यक संसाधन की माग आयोजन समिति ने की है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटकों के लिए खुली रही फूलों की घाटी
Next: गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.