Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर पीएं ये पेय, आसान हैं रेसिपी
  • रहन-सहन

वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर पीएं ये पेय, आसान हैं रेसिपी

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

वीगन एक ऐसी डाइट है, जो पूरी तरह से पत्तेदार चीजों पर आधारित होती है और इसमें जानवर या जानवरों से उत्पादित खाद्य पदार्थों को शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों को अक्सर लगता है कि उनके पास तरह-तरह के पेय के विकल्प नहीं है। हालांकि ये बात सच नहीं है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे पेय की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन वीगन डाइट वाले बेझिझक कर सकते हैं।

खजूर और बादाम के दूध का मिल्कशेक
यह वीगन मिल्कशेक ब्रेकफास्ट के लिए एकदम सही है क्योंकि यह आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करेगा और आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। यह स्वस्थ और पौष्टिक पेय फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध है। इसे बनाने के लिए आधा कप खजूर और बादाम के दूध को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें, फिर इस पेय को एक गिलास में डालें और इसके ऊपर कटे हुए सूखे मेवे गार्निश करके इसका सेवन करें।

वीगन हॉट चॉकलेट
यह वीगन हॉट चॉकलेट फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम होता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में चीनी, स्टार्च, नमक और कोको पाउडर को मिलाएं, फिर एक सॉस पैन में सोया दूध को गर्म करके उसमें कुछ बूंद वनिला एसेंस की डालें। अब कोको मिश्रण में थोड़ा गर्म दूध मिलाएं, फिर कोको मिश्रण को दूध के पैन में डालें और पांच मिनट तक उबालें और इसे 10-15 मिनट के बाद गिलास में डालकर पीएं।

तुलसी और मिक्स फ्रूट का जूस
अगर आप वीगन डाइट पर हैं तो यह आपके लिए एक रिफ्रेशिंग पेय साबित होगा क्योंकि यह पेय पानी की मात्रा से भरपूर है और हर मौसम में आपको हाइड्रेटेड और तरोताजा रखेगा। इसे बनाने के लिए लेमनग्रास की पत्तियां, अनार के दाने, तुलसी की पत्तियां, तरबूज का गूदा, दालचीनी, नमक और संतरे का जूस ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इस पेय को एक गिलास में बर्फ के टुकड़ों के साथ डालें और इसका सेवन करें।

वीगन आम की लस्सी
वीगन आम की लस्सी गर्मियों के मौसम में एक बेहतरीन पेय है क्योंकि यह पौष्टिक, ताजा, कोलेस्ट्रॉल में कम और वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए ताजे पके आमों को काट लें, फिर इसे वीगन दही, अदरक, नींबू का रस, हल्दी और ठंडे बादाम के दूध के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद इस पेय को एक गिलास में डालकर इसमें शहद मिलाएं और इसका सेवन करें।

वीगन चाय लाट्टे
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी गर्म करके उसमें थोड़ी दालचीनी, काली मिर्च, इलायची और सौंफ को उबालें, फिर इसमें एक दो टी बैग्स डालकर इसे 20 मिनट तक दोबारा उबालें। अब इस पेय को एक गिलास में छान लें, फिर इस चाय को छोटे कप में डालकर इसमें काजू का दूध मिलाएं। इसके बाद इस चाय को हल्का गर्म करें, फिर इसमें स्वादानुसार कोकोनट शुगर मिलाकर इसे पीएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जुलाई
Next: लकड़ी तस्करों से खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण देंगे धरना

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.