Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • घटिया डामरीकरण पर किया ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
  • बागेश्वर

घटिया डामरीकरण पर किया ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कमेड़ीदेवी-स्यांकोट मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण में गुणवत्ता से समझौता करना ठेकेदार को भारी पड़ गया। क्षेत्र के भडक़े ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जाकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग और विधायक से तत्काल मामले का संज्ञान लेने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करवाने की मांग की। कमेड़ीदेवी से स्यांकोट को जोडऩे वाले मोटर मार्ग में इन दिनों डामरीकरण का काम चल रहा है। इसमें रविवार को सोलिंग से पूर्व पत्थर बिछाने का काम चल रहा था। रोड में जिन पत्थरों को बिछाया जा रहा था, वह डामरीकरण की गुणवत्ता से मेल नहीं खा रहे थे। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार जिन पत्थरों का उपयोग कर रहा है, उससे डामर के बाद रोड धंसने लगेगी। डामरीकरण से पहले मजबूत पत्थरों का उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कतई नहीं कर सकता। भडक़े ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रद्धा जोशी, ग्राम प्रधान सेरी राजेंद्र सिंह और भाजपा नेता कमल गढिय़ा ने कहा कि सालों बाद रोड में डामरीकरण किया जा रहा है, उसमें भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस मौके पर प्रधान जाखनी ईश्वर मेहता, भंतोला ललिता प्रसाद जोशी, नंदन धामी, गणेश धामी आदि मौजूद रहे। इधर एई भुवन जोशी ने कहा कि ठेकेदार को बढिय़ा क्वालिटी का पत्थर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डामरीकरण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय अधिकारी स्वयं जाकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लें और गुणवत्ताहीन काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। – बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 241 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
Next: आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें इन 7 चीजों के साथ दूध का सेवन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.