Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसटीएफ टीम ने 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

एसटीएफ टीम ने 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

रुड़की। देहरादून की एसटीएफ की टीम ने लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में छापा मारा। छापे में टीम ने दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देहरादून की गढ़ी कैंट कोतवाली में दर्ज एनडीपीएस के मुकदमे में एक साल से वांछित था। इस मुकदमे के तीन में से दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक 8 मार्च 2021 में गढ़ी कैंट कोतवाली की पंडितवाड़ी चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार वहां रुकने के बजाय बैरियर तोड़कर भाग गई। करीब चार किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने कार पकड़ ली, पर उसमें सवार लोग भाग गए। कार से 50 किलो डोडा पोस्त बरामद हुई। कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की। पता चला कि कार से लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां का कासिम पुत्र हासिम, उसका बेटा मगरूब व सहारनपुर निवासी मुनव्वर काफी समय से डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। नाम सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान मगरूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुनव्वर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। तीसरा व अंतिम आरोपी कासिम तभी से फरार था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम रखा था। सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर देहरादून एसटीएफ के एसआई दिलबर सिंह नेगी, एचसी वेदप्रकाश, सिपाही महेंद्र नेगी, मोहन असवाल व दीपक चंदोला की टीम ने मुंडाखेड़ा में दबिश देकर हासिम को भी गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी अजयसिंह ने बताया कि कासिम को देहरादून एनडीपीएस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
Next: देहरादून जिले में 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.