Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाइक सवारों पर झपटा बाघ, एक को उठा ले गया जंगल में
  • नैनीताल

बाइक सवारों पर झपटा बाघ, एक को उठा ले गया जंगल में

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

रामनगर। रामनगर के मोहान में हाईवे से बाइक सवार युवक को बाघ उठा ले गया। इस दौरान उसका साथी शोर मचाता रह गया, लेकिन बाघ युवक को खींचता हुआ जंगल में ले गया। जैसे-तैसे युवक चौकी पहुंचा जहाँ उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व वन विभाग की टीम ने रात तक लापता युवक की खोज की लेकिन अंधेरे के कारण युवक को पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर गांव जिहल निवासी 25 साल अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू अपने साथी मो. अनस पुत्र शकील अहमद के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह पहले नैनीताल फिर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा घूमने निकल गए। शनिवार देर शाम को ही अल्मोड़ा से वाया रामनगर होते हुए वह अमरोहा को जा रहे थे। बाइक अनस चला रहा था। रात सवा आठ बजे वे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के मोहान क्षेत्र में पहुंचे। तभी वहां घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

बाघ के हमले से बाइक अनियंत्रित हुई तो दोनों सड़क पर गिर गए। बाघ पीछे गिरे अफसारुल को खींचकर जंगल को ले गया। शोर मचाते हुए हिम्मत जुटाकर अनस बाइक उठाकर मोहान चौकी पहुंचा। इसके बाद सीटीआर का स्टाफ व रामनगर कोतवाल अरुण सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल लापता अफसारुल की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि मौके से खून के निशान मिले हैं। बाघ युवक को कोसी नदी की ओर ले गया है। दोस्त को बाघ के खींच ले जाने के बाद से अनस सहमा हुआ है। उसे अपने साथ हुई ऐसी घटना का विश्वास नहीं हो रहा है। झपटने के दौरान बाघ का पंजा उसे भी लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने की गढ़वाली गीत ठुमका के निर्माताओं पर मुकदमे की मांग
Next: सावरकर को समर्पित की गई संस्कृति मंत्रालय की मैगजीन ‘अंतिम जन’, महात्मा गांधी से की गई तुलना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.