Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोहारी गांव के खाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान
  • देहरादून

लोहारी गांव के खाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

विकासनगर।  गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश से ब्लाक के लोहारी गांव में अचानक एक खाले में पानी अधिक आ जाने से गांव के कई पशुपालकों के मवेशी बहकर मर गए। कई किसानों के खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब हो गईं। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
शाम को चकराता और आसपास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इसी दौरान ब्लाक के लोहारी गांव में हुई तेज बारिश से गांव के पास से गुजर रहे एक खाले में बड़ी मात्रा में पानी, मिट्टी और बोल्डर उतर आये। जिससे ग्राम प्रधान नारायण सिंह चौहान के मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई। इसके चलते उनके मकान को खतरा हो गया और श्याम सिंह राणा और कुंवर सिंह राणा की आठ बकरियां पानी में बहकर मर गईं। लोहारी के किसान करम सिंह चौहान, जयपाल सिंह, जवाहर सिंह, श्याम सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा, बलबीर सिंह, मोतराम, राम सिंह, विजन सिंह, रण सिंह स्याणा, रतन सिंह चौहान, बारू सिंह, रण सिंह चौहान, टीकमसिंह, प्रताप सिंह चौहान, रंगिया, फिशकू, फिंचरू, सादिया आदि के खेतों में भारी मात्रा में पानी व मलबा आ जाने से उनकी गोभी, मटर, टमाटर, धनिया, सेब आदि की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश होने से चार मोटर मार्ग देर शाम को हुए बंद
Next: छात्रों सवारियों से खचाखच भरी बस सहित 18 वाहनों का चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.