Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अशासकीय स्कूलों को दस तारीख से पहले वेतन देने की मांग
  • देहरादून

अशासकीय स्कूलों को दस तारीख से पहले वेतन देने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

देहरादून। अशासकीय विद्यालयों को प्रति माह 10 तारीख से पहले वेतन देने के आदेश के बावजूद अब तक वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे प्रधानाचार्य,शिक्षक एवं कर्मचारियों मे भारी रोष है। गुरुवार को गांधी इंटर कालेज में हुई उतरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जिला शाखा की बैठक में मांग उठायी गई कि समय पर वेतन मिले।
बैठक सबसे पहले प्रान्तीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने जिलाध्यक्ष डा. एके श्रीवास्तव की पुस्तक ग्रामर एंड कंपोजिशन का विमोचन किया। जिलामंत्री अवतार सिंह चावला ने इस पुस्तक को छात्र-छात्राओ के लिये उपयोगी बताया, सभी प्रधानाचार्यो से इसे अपने-अपने विद्यालयों में रखने की बात कही। ये भी तय किया गया कि परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर एनपीएस की धनराशि कोषागार से सीधे मुख्य शिक्षा अधिकारी के खाते में जमा करने की मांग की जाएगी। जिससे वेतन आहरित में समय की बचत होगी और वेतन 10 तारीख तक मिल जाएगा। जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा करने के बाद भी चयन वेतनमान अनुमन्य किया जाए। साथ ही बैठक में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों का सम्मान सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र भट्ट, धर्मी मिश्रा, उवर्शी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के दौरान नाले में बही दूसरी बच्ची नहीं मिली
Next: फौजी के कमरे से गहने और कैंटीन की शराब चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.