Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उच्चीकृत स्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाने पर जू०हा०शि० संघ नाराज
  • पौड़ी

उच्चीकृत स्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाने पर जू०हा०शि० संघ नाराज

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ की पौड़ी इकाई ने उच्चीकृत स्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाए जाने पर नाराजगी जताई है। संघ ने मांग की है कि यदि स्कूल का उच्चीकरण हो रहा है तो ऐसे में जूनियर शिक्षकों को उस स्कूल से तबादला न किया जाए। संघ ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने कहा कि सीईओ से विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात हुई है। जिसमें उच्चीकृत स्कूलों से न जूनियर शिक्षकों को न हटाएं जाने और इन स्कूलों में ही जूनियर शिक्षकों को पदोन्नत करते हूए स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिक्षकों के सत्रांत लाभ के प्रकरण, वेतन विसंगति, स्थाईकरण प्रकरण, सेवानृवित्त शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग भी रखी गई। संघ ने इसके अलावा आदर्श जूनियर हाईस्कूलों हेड और सहायकों के रिक्त पदों को भरने की भी बात कही। संघ ने इस बात भी आपत्ति जताई कि 2011-12 से 2013-14 के आयकर डिमांड नोटिस अभी तक दिए जा रहे है। इस समस्या को पहले भी संज्ञान में लाया गया था लेकिन इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा। जबकि जिन स्कूलों को यू डायस कोड मिला उन स्कूलों का अनुदान अन्य मदों में धनराशि भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिला मंत्री मुकेश काला, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल रावत, विपिन रांगड आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल
Next: जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.