Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • त्योहारों पर कम हो सकते हैं तेलों के दाम
  • मध्य प्रदेश

त्योहारों पर कम हो सकते हैं तेलों के दाम

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। त्योहारों का सीजन शुरु होने वाला है ऐसे में खाद्य तेलों की कीमतों में और कमी की उम्मीद उपभोक्ताओं को बढ़ती महंगाई से राहत दे सकते हैं। दि सोयाबीन प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने तेल वर्ष 2021-2022 के लिए सोयाबीन और सोया मील की आपूर्ति और उपलब्धता पर रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले तेल वर्ष के मुकाबले इस वर्ष देश में सोयाबीन का उत्पादन ज्यादा रहा। आयात भी बीते वर्ष से ज्यादा हुआ है जबकि सीजन के दौरान मंडियों में आवक और प्लांटों में क्रशिंग कम रही। इसके चलते जुलाई की स्थिति में अब भी देश में सोयाबीन का स्टाक अच्छा है। सोपा की रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई तक देश के सोया प्लांट, ट्रेडर्स और किसनों के हाथ में सोयाबीन का स्टाक 48.17 लाख टन है। बीते वर्ष इस अवधि में ये स्टाक मात्र 13.04 लाख टन था। यानी अब भी मंडियों में आने और क्रशिंग के लिए देश में सोयाबीन का पर्याप्त स्टाक मौजूद है। इस तेल वर्ष यानी अक्टूबर 2021 से सितम्बर 2022 के दौरान देश में सोयाबीन की कुल फसल 120.72 लाख टन आंकी  गई है। बीते वर्ष यह आंकड़ा सिर्फ 109 लाख टन था। दरअसल, अच्छे दामों की उम्मीद और एग्री कमोडिटी में लगातार तेजी बनी रही इसके लिए बड़े किसान और स्टाकिस्टों ने माल रोक रखा था। नतीजा अब देश में अच्छा भंडार उपलब्ध है। सितम्बर से सोयाबीन की नई फसल की आवक भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में मिलों पर क्रशिंग का दबाव बढ़ेगा। इससे लोगों को त्योहारों के दौरान खाद्य तेल की उपलब्धता सुगम रहने पर तेलों की गिरते दामों से राहत मिलेगी। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुस … यूक्रेन संकट के कारण खाद्य तेलों के दाम ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। भारत विश्व में खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। हम अपनी जरूरत का करीब 65 फीसदी तेल आयात करते हैं। ऐसे में देश में अब सोयाबीन का अच्छा स्टाक बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की उम्मीद लगा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए बस्टा गांव में पिंजरा लगाया
Next: पहली पत्नी को छोड़े बिना कर ली दूसरी शादी

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.