Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कैबिनेट मंत्री ने घसियारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
  • टिहरी

कैबिनेट मंत्री ने घसियारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। प्रदेश के स्वास्थ्य, सहकारिता और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सम्बंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने शिक्षा विभाग को अंक सुधार परीक्षा के लिए सिस्टम बनाने के साथ ही हर ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश दिये। सहकारिता विभाग को घसियारी योजना को प्रभावी तरीके क्रियान्वित करने के निर्देश दिये।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री रावत ने कहा कि उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य विभाग से समन्वय कर 100 अच्छा कार्य करने वाले किसानों को चिह्नित कर उनकी छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देने को कहा। जनपद को टीबी मुक्त कराने को जन जागरूकता अभियान चलाने, गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी को बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य शिविरों और होर्डिंग्स आदि के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये गये। साथ ही टैक्सी चालकों के आई टेस्ट के लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिये। विभागवार समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग से विद्यालयों में अध्यापकों की स्थिति, समायोजन प्रक्रिया, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, बायोमेट्रिक उपस्थिति, बच्चों की स्कूल ड्रेस, किताबें, खेल मैदान आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अनुपात के अनुसार स्कूलों में समायोजन की प्रक्रिया करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्कूल में अध्यापकों की कमी न हो। बीएलओ से अध्यापकों को हटाया जा रहा है, ताकि वे पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से कर सकें। अध्यापकों को आचरण नियमावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। नई शिक्षा नीति के तहत अंक सुधार परीक्षा भी होगी। जिसके लिए सिस्टम तैयार किया जायेगा। केंद्र सरकार बहुत जल्द शिक्षा से संबंधित लगभग दो सौ चैनल खोलने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ ने जनपद में डॉक्टरों के धारित पदों के सापेक्ष भरे गए पदों, एम्बुलेंस, खुशियों की सवारी, संस्थागत डिलिवरी सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्रनगर में हड्डी के डॉक्टर की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार को पकड़ने की मांग
Next: 20 गांवों के ग्रामीणों ने पांच हजार से अधिक बीज बम तैयार किये

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.