Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं विवि के हर विभाग में कर्मचारियों का ढांचा तैयार होगा
  • नैनीताल

कुमाऊं विवि के हर विभाग में कर्मचारियों का ढांचा तैयार होगा

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से मुख्यालय समेत डीएसबी तथा भीमताल परिसर के हर विभाग में अब कर्मचारियों का ढांचा तैयार किया जा रहा है। कामकाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विवि की ओर से यह पहल की जा रही है। इससे विभागीय कार्य के साथ ही छात्र-छात्राओं को समय से बेहतर सुविधा दी जा सकेगी। बुधवार को डीएसबी परिसर में कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों की सूची तथा कार्य योजना पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रत्येक विभाग में विभागीय कार्य के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत कार्मिकों की टीम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व में विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से भी इस संबंध में मांग उठाई गई थी। इसमें कहा गया था कि विवि में पिछले छह वर्षों से कई पद रिक्त चल रहे हैं। साथ ही कार्मिकों की तैनाती भी निर्धारित नहीं है। इससे कार्य करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। देखरेख नहीं होने के कारण ही शासन की ओर से विवि के सात पदों को मृत संवर्ग में परिवर्तित कर दिया गया। महासंघ के अध्यक्ष भूपाल करायत तथा महामंत्री डॉ. लक्ष्मण रौतेला ने मांग उठाई कि विभागवार-अनुभागवार कार्मिकों का ढांचा तैयार किया जाए। इधर, विवि की ओर से कार्मिकों की तैनाती को लेकर ढांचा तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।

फिलहाल शिक्षकों को सूचीबद्ध कर उनका तैनाती स्थल तय किया जा रहा है। जल्द ही नया ढांचा तैयार कर कार्य शुरू किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था को विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने के बाद पहली बार लागू किया जा रहा है, जोकि मुख्यालय के साथ ही डीएसबी परिसर तथा भीमताल परिसर में लागू होगा।
-दुर्गेश डिमरी, उप कुलसचिव, कुमाऊं विवि नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीईएस में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ज्योति-विजय’ छात्रवृत्ति का शुभारंभ
Next: बाइक सवारों से चार किलो चरस बरामद

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.