Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति के पीछे चाकू लेकर भागा पत्नी का ताऊ
  • हरिद्वार

पति के पीछे चाकू लेकर भागा पत्नी का ताऊ

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  प्रेम विवाह से नाराज विवाहिता के पति के पीछे ताऊ चाकू लेकर दौड़ पड़ा। किसी तरह पति ने अपनी मौके से भागकर जान बचाई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। चेतक को भी क्षेत्र में घटना को लेकर जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी प्रेमी युगल ने करीब डेढ़ साल पूर्व निकाह किया था। फिलहाल दोनों परिवार से अलग रह रहे हैं। बुधवार सुबह के वक्त महिला को घर छोड़कर पति काम पर जा रहा था। बुचड़ी फाटक के पास विवाहिता पक्ष के लोगों ने पति को घेर लिया। इस बीच विवाहिता के ताऊ ने जेब से चाकू निकाला और पति के पीछे दौड़ पड़ा। विवाहिता के ताऊ के हाथ में चाकू देखकर पति ने जान बचाकर दौड़ना शुरू कर दिया। शोर शराबा और भीड़ बढ़ने पर हमलावर किसी तरह वहां से फरार हो गया। आरोप है कि फरार होते वक्त पत्नी के परिजनों की ओर से मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दंपति अपने पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी पक्ष ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 घंटे सुसराल के बाहर धरने पर बैठी रही महिला
Next: नाले के तेज बहाव में बही दो बहनें, एक मृत, दूसरी लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.