Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई के गैंग पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोमवार को लॉरेस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया है।
स्पेशल सेल के मुताबिक, गैंगस्टर मटरू की गिरफ्तारी दिल्ली के आईएसबीटी इलाके से हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। पवन के ऊपर आर्म्स एक्ट, हत्या के कई मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इस आरोपी को काफी टाइम से लगातार ट्रेस कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि दुबई में बैठे लॉरेस गैंग से जुड़े गैंगस्टर विक्रम बराड़ के कहने पर मटरू दिल्ली आया था और उसका मकसद कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का बदला लेना था। पुलिस के मुताबिक, मटरू को लकी पटियाल और कौशल चौधरी के गैंग्स के गुर्गों को मारने का टॉस्क दिया गया था।
वह 2021 में जेल से बाहर आया था और तब से ही फरार चल रहा था। जेल में पवन पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बब्बू मान के साथ जुड़ गया था। बब्बू फिलहाल मलेशिया से गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
बताया जाता है कि मलेशिया में बैठा बब्बू मान दुबई में बैठे गैंगस्टर विक्रम बराड़ का बेहद करीबी है और और दोनों ही लॉरेंस की क्राइम कंपनी के लिए बेहद खास हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्राइम शो देख कर प्रेमी के साथ मिल लड़की ने रची खुद के अपहरण की साजिश, युवती और प्रेमी दोनों गिरफ्तार
Next: देश के सबसे बूढ़े बाघों में से एक राजा की मौत, मगरमच्छ से बचाई गई थी जान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.