Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खान मालिकों पर लगाया मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त करने का आरोप
  • बागेश्वर

खान मालिकों पर लगाया मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

बागेश्वर। विकास खंड के भैरूचौबट्टा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खड़िया खनन से चौंरा- भैरूचौबट्टा मोटर मार्ग को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की मरम्मत किए जाने व खान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जाता रहा है परंतु खान विभाग द्वारा कभी भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के किनारे नयाल बिलाडी से भैरूचौबटटा तक खान स्वीकृत हैं तथा उनके द्वारा खनन किया जा रहा है जिससे मोटर मार्ग को नुकसान होता आया है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटरमार्ग की मरम्मत किए जाने व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान केशव लाल, गणेश धौनी, सुशील कुमार, दिनेश चंद्र, जोगाराम, पंकज त्रिकोटी, हिमांशु कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांस्टेबल भर्ती के उत्तरों पर पुर्नविचार करे आयोग
Next: बिजली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.