Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जेल में बंद कलीम को हरिद्वार लाएगी पुलिस
  • अल्मोड़ा
  • हरिद्वार

अल्मोड़ा जेल में बंद कलीम को हरिद्वार लाएगी पुलिस

RNS INDIA NEWS 19/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। आरएसएस से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अल्मोड़ा जेल में बंद कलीम का नाम सामने आने के बाद पुलिस इस मुकदमे में कलीम को नामजद करने की तैयारी में है। जल्द ही बदमाश कलीम को हरिद्वार लाया जाएगा। उधर शुक्रवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते गुरुवार को प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी से एक करोड़ की रंगदारी मामले का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने तीन आरोपी शुभम पंवार पुत्र विक्रम निवासी सेलाकुई देहरादून, रजत सती पुत्र राजेंद्र सती निवासी कौरा देवी कॉलोनी खडख़ड़ी और निशु उर्फ बिजली पुत्र देवेंद्र निवासी रामगढ़ खडख़ड़ी को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया था अल्मोड़ा जेल में बंद बमदाश कलीम पुत्र सलीम निवासी मंगलौर रुडक़ी के कहने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर गोलियां चलाई थी और मोबाइल नंबर कलीम को उपलब्ध कराया था। जेल में बंद बदमाश ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रॉपर्टी डीलर को मैसेज भेजा था। वहीं एक शख्स से फोन पर एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा था। बदमाश कलीम का नाम इससे पहले भी शराब कारोबारी रमेश जोशी की हत्या की साजिश वाले मामले में सामने आ चुका है। उस वक्त पुलिस ने कलीम को दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीन और गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जबकि एक रुडक़ी निवासी गुर्गा अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कलीम को मुकदमे में नामजद किया जाएगा। जल्द ही बी वारंट पर आरोपी को हरिद्वार लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। चौथे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई में कई पदों पर विज्ञप्ति जारी, जाने आवेदन सम्बन्धी दिशा-निर्देश
Next: भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत कुष्ठ आश्रम में किये मास्क वितरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.