Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मगरमच्छ को पीट-पीट कर मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

मगरमच्छ को पीट-पीट कर मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। देवहा नदी में मगरमच्छ को मार-मार कर घायल करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग ने इस मामले में छह लोग नामजद किए हैं। जांच अधिकारी द्वारा अभी वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की भी शिनाख्त की जा रही है। उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किये जायेंगे। पांच दिन पहले रविवार को सुनपहर गांव में पशुओं को चराने के दौरान नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले में किशोर वीर कुमार (13) की मौत हो गयी थी। वन विभाग ने किशोर की तलाश में नदी में जाल डाला तो दस कुंतल वजनी और दस फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ में आ गया। मगरमच्छ दिखाई देने पर गुस्साए ग्रामीणों ने उसे मार-मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इसी मगरमच्छ ने वीर कुमार को मारा है। बाद में तय हुआ कि मगरमच्छ का एक्सरे कराया जायेगा, ताकि साफ हो सके कि उसके पेट में मानव शरीर के अंश हैं या नहीं। मगरमच्छ का उप जिला चिकित्सालय में एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में कुछ नहीं निकला।

मगरमच्छ के घायल होने की वजह से दूसरे दिन मगरमच्छ की हालत बिगड़ गई। वन विभाग मगरमच्छ को उपचार के लिए पंतनगर लेकर जा रहा था। घायल होने की वजह से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मगरमच्छ के पोस्टमार्टम में भी उसके पेट में मानव अंग के कोई अवशेष नहीं मिले। अब वन विभाग ने मगरमच्छ को मार-मार कर घायल करने वालों की वीडियो देखकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि सुनपहर क्षेत्र के प्रियांशु, दीपांशु, विपिन, अमित, संत कुमार, अमित के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाराज ग्रामीणों ने किया ऊर्जा निगम के एसडीओ का घेराव
Next: ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.