Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेनों में जहरखुरानी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

ट्रेनों में जहरखुरानी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
rns featured image new

देहरादून। ट्रेन में लोगों को जहर खुरानी का शिकार बनाने वाले गैंग के तीन आरोपी जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने मई में दून से ट्रेन में सवार हुए यात्री को जहर खुरानी का शिकार बनाया था। तीनों दोबारा मंगलवार रात दून रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान तीनों को जीआरपी थाना पुलिस ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर जीआरपी टीके राणा ने बताया कि अलीम सिद्दकी निवासी रामनगर खुर्द थाना फूलबेहड़ जिला लखीमपुर खीरी यूपी बीते 13 मई को दून रेलवे स्टेशन से जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार हुए थे। उनके पास सीट पर तीन अज्ञात युवक बैठे थे। तीनों ने बातचीत शुरू की। इसके बाद खुद पी रही कोल्ड ड्रिंक में उनको कुछ कोल्ड ड्रिंक दी। उसे पीते ही वह अचेत हो गए। इसके बाद तीनों उनका एटीएम कार्ड, 500 रुपये नगदी और मोबाइल चुरा ले गए। एटीएम कार्ड से सात हजार रुपये निकाले। पीड़ित को जीआरपी लखनऊ ने ट्रेन से उतारा गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर दून भेजी गई। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की। सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोबारा रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। सर्विलांस से पता लगा कि वह फिर जनता एक्सप्रेस में सवार हुए हैं। ट्रेन में सवार होकर पुलिस ने जनरल बोगी में सब लोगों के नंबर जांचने शुरू किए। इस दौरान डोईवाला के पास ट्रेन में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। ट्रेन में वह अकेले सवार यात्री के पास बैठे थे। आरोपियों की शिनाख्त रामभुजारथ (55) पुत्र राम शंकर निवासी मोजा कामा टिकरी सलारपुखी थाना उजरी गंज थाना जिला गोंडा यूपी, अनूप कुमार (45) पुत्र मेवा लाल निवासी तकमीनग गंज कैवलापुर थाना तारून बाजार तहसील शिरापुर जिला फैजाबाद हाल निवासी आरकेटूल बिहारी कालोनी थाना मोतीनगर लुधियाना और करिमन (50) पुत्र छेदन निवासी रेहली थाना नवाबगंज जिला गोंडा, यूपी हाल निवासी शांतिनगर, लुधियाना के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लुधियाना में मजदूरी करते हैं। वहां अलग-अलग जाकर ट्रेनों में लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार के दरवाजे से टकराए बाइक सवार युवक की मौत
Next: उत्तराखण्ड में ललित कला अकादमी खोलने का प्रयास : महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.