Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ‘चिन्मयी’ फिल्म में सिनेमा को मिलेगी नई दिशा : चटर्जी
  • देहरादून

‘चिन्मयी’ फिल्म में सिनेमा को मिलेगी नई दिशा : चटर्जी

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से प्रख्यात लेखक एवं चितंक डॉ. गौतम चटर्जी के काव्य स्पर्शीय फिल्म ‘चिन्मयी’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म पर बातचीत का एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 40 मिनट की इस फिल्म का 14 मिनट का अंश दिखाया गया। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लेखक डॉ. चटर्जी के अनुसार ‘चिन्मयी शीर्षक की यह फिल्म ‘संध्या भाषा में बनी हुई है। जिसके आधार पर सिनेमेटोगाफर के संदर्भ को समझाने का अभिनव प्रयास किया गया है। फिल्म की मुख्य पात्र चिन्मयी है। वह दो तरह से जीवन जी रही है। यानि दो देहों में एक ही देशकाल और परिस्थितियों में। प्रेम, मृत्यु और जीवन का अर्थ उसके लिए बदल जाता है। फिल्म प्रदर्शन के बाद डॉ. गौतम चटर्जी ने कहा उनका मकसद इस तरह की फिल्मों के निर्माण से माध्यम से सिनेमा को एक नई दिशा, दृष्टि प्रदान करके कला, विज्ञान, दर्शन के तमाम अनछुए पहलुओं को सहज और सरल रूप से उजागर करना रहा है। वरिष्ठ लेखिका गीता गैरोला ने डॉ. गौतम चटर्जी से फिल्म, दर्शन और सामाजिक आयामों पर बातचीत की। बातचीत के पश्चात सभागार में उपस्थित कई श्रोताओं ने उनसे जवाब सवाल भी किए। इस मौके पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के अध्यक्ष सुरजीत किशोर दास, दून पुस्तकालय के सलाहकार डॉ. बीके जोशी, एनएस नपलच्याल, वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष पंत, राकेश सकलानी समेत कई साहित्यकार, साहित्य प्रेमी, लेखक, रंगकर्मी, फिल्मप्रेमी और पुस्तकालय के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोपी पर केस
Next: मांगों को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.