Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का सनसनीखेज ऑडियो लीक, देशद्रोही हैशटैग चलाने का दे रहीं निर्देश
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का सनसनीखेज ऑडियो लीक, देशद्रोही हैशटैग चलाने का दे रहीं निर्देश

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का नया कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सोशल मीडिया प्रमुख डॉ अरसलान खालिद को निर्देश दे रही हैं कि वे पीटीआई का विरोध करने वाले लोगों देशद्रोही बताएं। रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी को डॉ खालिद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इमरान खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर देशद्रोही हैशटैग चलाने के लिए कहा है।

बुशरा पूछती हैं कि इमरान खान ने आपको देशद्रोही हैशटैग के लिए कहा और इतने लोगों ने फोन किया। आपका सोशल मीडिया सक्रिय था लेकिन यह एक सप्ताह से एक्टिव नहीं है। ऐसा क्यों है बेटा? खालिद ने पूर्व फर्स्ट लेडी से कहा कि पीटीआई की सोशल मीडिया टीम पार्टी के खिलाफ देशद्रोही के तौर पर कैंपेन चलाएगी। बुशरा बीबी ने डॉ खालिद से यह भी कहा कि जो लोग उन्हें, इमरान खान और दोस्त फराह खान की छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें भी देशद्रोही करार दें।

मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं, बस देशद्रोही बताएं
ऑडियो के अनुसार, बुशरा ने पीटीआई की सोशल मीडिया टीम के कुछ दिनों तक एक्टिव नहीं होने के लिए डॉ खालिद के प्रति निराशा जताई। इससे पहले कि डॉ खालिद कुछ कह पाते, बुशरा ने उनसे कहा कि जो हुआ उसे छोड़ दें। फिर उन्होंने उसके साथ साझा किया कि अलीम खान और अन्य लोग इमरान खान, उनके और उनकी दोस्त फराह खान के खिलाफ बोलेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग हमारे खिलाफ बोलेंगे। वे बहुत सारी कहानियां बनाएंगे। आपको इसे मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। आप बस इन्हें देशद्रोही के तौर पर पेश करें।

बुशरा ने बताया- किन मुद्दों को उठाने की जरूरत
रिपोर्ट के मुताबिक, बुशरा ने डॉ खालिद को अपनी टीम को रूस से तेल नहीं खरीदने के सरकार के फैसले को उठाने के लिए कहा। यह भी बताया जाए कि आखिर किस तरह से इमरान खान को धोखा दिया जा रहा है। बुशरा ने कहा कि अब आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यह मुद्दा खत्म न हो जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दों पर सोशल मीडिया में ट्रेंड में शामिल करने की कोशिश की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क से नीचे पलटा ट्रक, मालिक की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान
Next: लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को ग्रामीणों ने किया काबू, पुलिस को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.