Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टोल टैक्स बढ़ने से महंगा हुआ दून-दिल्ली का सफर
  • देहरादून

टोल टैक्स बढ़ने से महंगा हुआ दून-दिल्ली का सफर

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

देहरादून। देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून का सफर शुक्रवार से महंगा हो गया है। सिवाया टोल प्लाजा पर गुरुवार मध्यरात्रि से टोल टैक्स बढ़ गया है। अब कार का टोल टैक्स 95 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गया है। एक-दो दिन के भीतर रोडवेज की बसों के किराया में भी पांच रुपये तक इजाफा हो सकता है।  एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल 30 जून की मध्यरात्रि से टोल दरें संशोधित होती है। इस बार भी यह दरें बढ़ गई हैं। यहां कार और जीप का टोल टैक्स 95 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गया है। इसी तरह हल्के वाणिज्यक वाहनों का 165 से बढ़कर 195 रुपये और बस-ट्रक का 335 की जगह 385 रुपये हो गया है। टोल टैक्स बढ़ने के बाद दून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून का सफर भी महंगा हो गया है। कार से दिल्ली जाने वालों को अब टोल टैक्स 15 रुपये ज्यादा चुकाना होगा। वहीं, उत्तराखंड रोडवेज की बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। किराया में पांच रुपये प्रति यात्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन का कहना है कि शुक्रवार शाम तक टोल टैक्स बढ़ी हुई दरों की समीक्षा की जाएगी। इसमें यदि 50 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ता है तो अधिकतम पांच रुपये प्रति यात्री तक किराया बढ़ेगा। सभी श्रेणी की बसों में किराया एक जैसा ही बढ़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगन्नाथ रथ यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से पूरा नगर कृष्णमय
Next: 3 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़कर नष्ट कराया

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.