Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आर्य समाज की सदस्यता से तीन पूर्व पदाधिकारी 6 वर्ष को निष्कासित
  • देहरादून

आर्य समाज की सदस्यता से तीन पूर्व पदाधिकारी 6 वर्ष को निष्कासित

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

विकासनगर। आर्य समाज उप प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड ने तीन पूर्व पदाधिकारियों की ओर से प्रशासक को चार्ज न दिए जाने को लेकर सख्त कदम उठाया है। उप प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान और मंत्री ने तीनों पूर्व पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए आर्य समाज डाकपत्थर की मूल सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी प्रशासक को निर्देश दिए हैं।  आर्य समाज उपप्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान शत्रुघ्न मौर्य और मंत्री भगवान सिंह राठौर ने आर्य समाज डाकपत्थर के प्रशासक अरविंद शर्मा को जारी पत्र में कहा कि डाकपत्थर कार्यकारिणी को भंग किये जाने के बाद तत्कालीन पदाधिकारियों को सभी तरह से चार्ज देने का निर्देश दिया गया। लेकिन निर्धारित समय तक पूर्व पदाधिकारियों ने न तो कोई चार्ज दिया और न ही स्पष्टीकरण दिया। इसके चलते आर्य समाज की तमाम गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बताया कि 12 दिसंबर 2020 और 19 फरवरी 2021 को भी तत्कालीन तीनों पदाधिकारियों मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व कोषाध्यक्ष को पत्र भेजकर कर आर्य समाज से संबंधित सभी दस्तावेजों, संपत्ति, लेटर हेड, बैंक में जमा और नगद राशि का चार्ज प्रशासक को देने के निर्देश दिए। लेकिन उक्त तीनों पदाधिकारियों ने आज तक इस दिशा में कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते उक्त तीनों पदाधिकारियों को आर्य समाज प्रतिनिधि दिल्ली के नियमों के तहत छह वर्ष के लिए मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। साथ ही प्रशासक को निर्देश दिए कि उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं होने पर ड्राफ्ट्समैन ने जताई चिंता
Next: जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.