Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं पर किया मंथन
  • टिहरी

देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं पर किया मंथन

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहितों की सर्वोच्च संस्था श्री बदरीश पंडा पंचायत ने बैठक कर संकट काल में तीर्थ पुरोहितों के परिवारों की सहायता हेतु आपदा कोष बनाने तथा युवा पुरोहितों को धार्मिक विधान सीखने के हेतु कार्यशाला आयोजित करने की बात कही है। तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से प्रभावित पुरोहितों को एक समान सर्किल रेट दिये जाने की सरकार से मांग की। श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी की अध्यक्षता में देवप्रयाग में आयोजित बैठक में तीर्थ पुरोहितों के हितों के लिये भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान पर सरकार और शासन से सीधी वार्ता करने के बाद ही धाम में प्रभावित तीर्थ पुरोहित परिवारों की भूमि भवन के अधिग्रहण किये जाने की बात भी कही गई। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लीज की भूमि पर बनाये गए आवास तीर्थ पुरोहित नहीं लेंगे। बैठक में तप्त कुंड परिसर बदरीनाथ को शुद्ध व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। देवप्रयाग स्थित जोगीवाड़ा का सीमांकन करने तथा नई टिहरी स्थित पंडा पंचायत भवन को सुविधा युक्त बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में रंगकर्मी मदनलाल डंगवाल की अध्यक्षता में 22 सदस्यीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बनाने तथा वित्तीय देख रेख हेतु जांच समिति गठित की गई। देवप्रयाग नगर सहित 52 गांवों में रहने वाले तीर्थ पुरोहितों के हक हकुक पर चर्चा की गई। बैठक में पंडा पंचायत उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, सचिव रजनीश मोतीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया, सह सचिव राजेश पालीवाल, अजय बंदोलिया, प्रमोद मेवाडगुरु, प्रदीप गौरी भट्ट, श्री बदरीश् युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला,दिनकर बाबुलकर, डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, भगवती प्रसाद ध्यानी, विनोद कोटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उल्लास के साथ वन महोत्सव शुरू
Next: जल्द बनेगी हेरा फेरी 3, कहानी तैयार है

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.