Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी अनुबंध साइन किया
  • उत्तराखंड
  • बाजार

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी अनुबंध साइन किया

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
rns featured image new

देहरादून। भारत की शीर्ष जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार एसबीआई जनरल और निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक यस बैंक ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के खुदरा उत्पाद अपने कॉर्पोरेट और खुदरा ग्राहकों को वितरित करने हेतु एक कॉर्पोरेट एजेंसी अनुबंध साइन किया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के उत्पाद 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित यस बैंक के ग्राहकों को पेश किए जाएंगे। एसबीआई जनरल ने देश भर में अपने वितरण का दायरा बढ़ाने के लिए बैंकों, पेमेंट ऐप्स, ईकॉमर्स खिलाडिय़ों, ब्रोकरों आदि के साथ अर्थपूर्ण गठबंधन किए हैं। यह भागीदारी इस बात को लेकर प्रतिबद्ध रहेगी कि ग्राहकों के लिए गैर-बीमा उत्पादों एवं सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की जाए, साथ ही साथ उन्हें बेहतर अनुभव दिलाने के लिए समूची ग्राहक मूल्य श्रृंखला पर प्रौद्योगिकी से काम लिया जाए। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अमर जोशी ने इस गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यस बैंक के साथ हमारा गठजोड़ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह अखिलभारतीय स्तर पर बैंक की शाखाओं तथा डिजिटल नेटवर्क की मौजूदगी के जरिए ग्राहकों के व्यापक समूहों तक हमारे बीमा उत्पाद प्रस्तुत करके हमारी पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा। हम यस बैंक के साथ साझेदारी करके उत्साहित और रोमांचित हैं, जिसके पास लंबे समय से ग्राहकों की सेवा करने का उल्लेखनीय अनुभव है। यह गठबंधन हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने तथा अनछुए बाजारों को सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा, जिसके चलते बीमा की पैठ और ज्यादा बढ़ेगी।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण कर बनाए गए धर्मस्थलों के खिलाफ सुनवाई जारी
Next: लम्बे समय तक रहेगी कांग्रेस बेरोजगार: विनय गोयल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.