Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • श्रीलंका में ईंधन की बिक्री पर लगी रोक, भारत को भेजा इमरजेंसी मैसेज
  • अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में ईंधन की बिक्री पर लगी रोक, भारत को भेजा इमरजेंसी मैसेज

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

कोलंबो।   नकदी की कमी से जूझ रहे श्रीलंका ने आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सभी ईंधन की बिक्री पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से कहा कि वे वर्क फ्रॉम करें क्योंकि तेल की सप्लाई नहीं आ रही है। सरकार के प्रवक्ता बंदुला गुणवर्धन ने कहा, आज आधी रात से स्वास्थ्य क्षेत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को छोडक़र किसी को भी ईंधन नहीं बेचा जाएगा। हम अपने पास मौजूद थोड़े से भंडार को संरक्षित करना चाहते हैं। इससे पहले दिन में खबरें आईं थीं कि श्रीलंका में ईंधन बिल्कुल खत्म हो चुका है। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच देश में केवल 1,100 टन पेट्रोल और 7,500 टन डीजल बचा है, जो एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है।

श्रीलंका में हाल में ईंधन की कोई भी ताजी खेप नहीं आई है। बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने इससे पहले कहा था कि कोलंबो में ईंधन की नयी खेप आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं बता सकते हैं कि नयी खेप कब तक आएगी।
इसके साथ ही, ईंधन कंपनियां भुगतान के लिए श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय गारंटी पर ईंधन बेचना चाहती है और स्थानीय बैंक द्वारा भुगतान की गारंटी पर ईंधन देने को तैयार नहीं है। सीपीसी के सूत्रों ने कहा कि श्रीलंका आवश्यक भुगतान करने और अंतरराष्ट्रीय बैंक गारंटी प्रदान करने में विफल रहा है। श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा ब्लैकलस्टि कर दिया गया है क्योंकि वह अपने ऋणों का भुगतान करने में चूका है।

जल्द ही किसी भी समय कोई नयी ईंधन की खेप श्रीलंका को नहीं मिलता है तो देश में ईंधन मिलना ठप हो जाएगा। इससे पहले ही, कोलंबो में सोमवार से शुरू होने वाले स्कूल को एक और सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका आर्थिक संकट की मार झेल रहा है, जिससे देश में आवश्यक वस्तुएं सहित खाना, ईंधन और दवाई की कमी उत्पन्न हो गयी है।
ईंधन की बिक्री पर बैन लगाने के बाद श्रीलंका ने भारत की ओर रुख किया है। श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अपने देश की तत्काल ऊर्जा आवश्यकताओं पर चर्चा की। श्रीलंकाई मिशन के एक बयान के अनुसार, मोरागोडा ने पुरी को मुश्किल चुनौतियों के बारे में जानकारी दी, जिसका सामना श्रीलंका कर रहा है। उन्होंने भारत को बताया कि श्रीलंकाल पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और वितरण के संबंध में मुश्किलों का सामना कर रहा है और लोगों को गंभीर कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। ईंधन खरीदने के लिए ऋण देने वाले भारत को धन्यवाद देते हुए, मोरागोडा ने पुरी के साथ तत्काल आधार पर आवश्यक पेट्रोल और डीजल आपूर्ति हासिल करने की संभावना पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि पुरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उच्चायुक्त को इस महत्वपूर्ण मोड़ पर श्रीलंका को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 शव मिलने से सनसनी, प्रवासी तस्करी की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.